रूद्रपुर। जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधमसिंह नगर के तत्वाधान में नालसा (आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण और परिर्वतन के लिये विधि सेवाऐं) योजना 2015 के सम्बन्ध में एक निःशुल्क विधिक साक्षरता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन 22 जनवरी को प्रातः10.30 बजे से राजकीय इण्टर कालेज औदली, सितारगंज में आयोजित की जायेगी। जिसमें भरण-पोषण,घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण,पाॅक्सो व एनडीपीएस अधिनियम आदि कानूनी एवं निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी जायेगी। जिसमें समाज कल्याण विभाग द्वारा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर निःशुल्क फार्म वितरण व पंजीकरण किये जायेगंें। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा निःशुल्क ओपीडी के माध्यम से चिकित्सा सुविधा भी दी जायेगी। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरूण वोहरा द्वारा दी गयी।