देहरादून। कार से अवैध शराब तस्करी कर रहे एक शराब तस्कर को कलेमेन्टाउन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराब तस्कर के पास से अवैध अंग्रेजी शराब की कुल पांच पेटी और 141 कैन बीयर की बरामद हुई है। आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही कर रही है। पुलिस के अनुसार आज चेकिंग के दौरान आशारोडी पर एक कार से अवैध शराब की तस्करी कर रहे नरेंद्र सिंह निवासी वासवादय थाना खंन्दोली आगरा उत्तर प्रदेश (हाल स्याल विहार उत्तम नगर दिल्ली) को गिरफ्तार किया। उसकी कार से पांच पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और 141 कैन बीयर की बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह गुड़गांव से शराब खरीद कर लाया है जिसे मसूरी के जेपी होटल में पहुंचाया जाना था। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह, उप निरीक्षक गुमान सिंह, कांस्टेबल गौरव कुमार और कांस्टेबल प्रदीप नौटियाल शामिल थे।