देहरादून। आंघ्र प्रदेश में चल रही ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज लक्ष्मणझूला के शिक्षक महिपाल लिंगवाल को एक सफलता और मिली। उन्होंने लंबी कूद में अपनी प्रतिभा दिखाते हुए कांस्य पदक हासिल किया। वहीं बीते रोज वह 100 मीटर दौड में रजत पदक जीत चुके हैं। विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कालेज के शिक्षक महिपाल लिंगवाल ने दूसरे दिन भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रकार महिपाल अब तक दो पदक जीत कर स्कूल व प्रदेश का मान बढ़ा चुके हैं। उनकी दोहरी सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी अमित कोठियाल, प्रधानाचार्य मदन मोहन उप्रेती, ब्लॉक खेल समन्वयक प्रशांत बडोला एवं ब्लॉक के शिक्षकों ने खुशी प्रकट कर उन्हें शुभकामनाएं दी।