शीला दीक्षित का निधन कांग्रेस के लिए अपूर्णीय क्षति: प्रीतम सिंह

कांग्रेसियो ने शीला दीक्षित को दी श्रद्धाजंलि
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने वरिश्ठ कांग्रेस नेता एवं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय देहरादून में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेसियो ने उनका स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया है। उन्होने श्रीमती शीला दीक्षित के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि स्व0 श्रीमती शीला दीक्षित कांग्रेस पार्टी की एक स्तम्भ थी जिन्होंने 15 वर्ष तक लगातार दिल्ली प्रदेश का मुख्यमंत्री रहते हुए दिल्ली में विकास के नये आयाम गढ़े। दिल्ली के विकास के लिए उनके द्वारा कराये गये कार्यों तथा अपनी सादगी के लिए वे सदैव याद की जाती रहेंगी। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा षोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।
इस दौरान पूर्व मंत्री नवप्रभात, हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, पूर्व विधायक विक्रम सिह नेगी, राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, आर्येन्द्र शर्मा, अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, मुख्य समन्वयक राजेन्द्र शाह, महामंत्री नवीन जोशी, गोदावरी थापली, प्रभुलाल बहुगुणा,  प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, लखपत बुटोला, राजेश शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अभिषेक सिंह, प्रदेश सचिव भरत शर्मा, राजेश पाण्डे, गिरीश पुनेड़ा, राजेश चमोली, शोभा राम, महेश जोशी, अनिल नेगी, जिला पंचायत सदस्य मेघ सिंह, विनोद धनोशी, देवेन्द्र सती, अजय नेगी, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, मंजुला तोमर, आईटी के अमरजीत सिंह, सुमन्त तिवारी, मोहन काला, डाॅ0 प्रतिमा सिंह, अनुराधा तिवारी, हरिमोहन नेगी, संग्राम पुण्डीर, राजीव महर्षि, दीप बोहरा, नवीन पयाल, राकेश नेगी, देवेन्द्र बुटोला, मोहित नेगी, सुनित राठौर, विजय गुसाई, नीरज त्यागी, टीटू त्यागी, अशोक कोहली, जगदीश धीमान, किशन कुमार वर्मा, नागेश रतूड़ी, सुलेमान अली, लाखीराम बिजलवाण, ताबी खान, अनूप कपूर, अश्वनी बहुगुणा, नवीन रमोला, सीताराम नौटियाल, सावित्री थापा, राजीव केष्टवाल, सुधीर सुनेहरा, साधना तिवारी, बाला शर्मा, भगत सिंह चैहान, ललित भद्री, अन्नू बिष्ट, कुल्दीप चैधरी, ललित थपलियाल, कृष्णपाल सिंह, नौशाद चैधरी, मंजू, आशीष नौटियाल, देवेन्द्र सिंह, सोमदत्त रतूड़ी, आदि कांग्रेसजनों ने श्रीमती शीला दीक्षित के चित्र पर पुष्प अर्पित किये तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *