शीला दीक्षित का निधन पूरे देश लिए एक अपूर्णीय क्षति : प्रीतम सिहं

उत्तराखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष ने शीला दीक्षित के निधन पर किया शोक व्यक्त
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिहं ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 शीला दीक्षित के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होेंने कहा कि स्व0 दीक्षित का निधन पूरे देश लिए एक अपूर्णीय क्षति है। प्रीतम सिंह ने कहा कि स्व0 दीक्षित के निधन से कांग्रेस पार्टी को अत्यधिक हानि हुए है जिसकी भरपाई करना काफी कठिन है। प्रीतम सिंह ने कहा कि स्व0 दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रहते हुए ऐतिहासिक विकास कार्य किये हैं उनके विकास कार्यो के लिए देश व दिल्ली की जनता सदैव उन्हें याद करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *