देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पंजाब के पूर्व डीजीपी श्री के.पी.एस.गिल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.गिल को, पंजाब को आतंकवाद के साए से मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए सदैव जाना जाएगा।