सकारात्मक सोच स्व. प्रकाश पंत की थी पूंजी: CM रावत

भाजपा मुख्यालय में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। उत्तराखण्ड के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री स्व॰ प्रकाश पंत के आकस्मिक देहावसान से पूरे उत्तराखण्ड में शोक की लहर व्याप्त हैं। जैसे ही कल शाम प्रकाश पंत के निधन का समाचार मिला। आम जनमानस व पार्टी के कार्यकर्ता शोकाकुल हो गये। आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्व॰ प्रकाश पंत को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत ने स्व प्रकाश पंत को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि श्री पंत एक मृदभाषी सौम्य स्वभाव के धनी, अपनी बात को सहजता से रखना दूसरे की बात को महत्व देना ऐसे सरल हृदय श्री पंत को हमने खो दिया हैं, यह एक अर्पूणीय क्षति हैं। उनका कहना था कि एक विचारवान व्यक्तित्व किसी भी विषय चाहे अध्यात्मिक हो सामाजिक राजनैतिक हर विषयों में उनके पास विचारों का भण्डार रहता था। सकारात्मक सोच उनकी पूजी थी। श्री रावत ने कहा कि इतनी कम उम्र्र में उन्हे पहली बार विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व दिया गया जिससे उन्होने उस पद की गरिमा को बनाये रखते हुये भलीभाति निभाया और सरकार की ओर से भी जब जब उनको जो भी टास्क दिया गया वे उस पर खरे उतरे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सरकार व प्रान्त को इतनी बडी़ क्षति हुई हैं, जिसकी पूर्ति करना सम्भव नही हैं।

Image may contain: 1 person, indoor
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भटट ने स्व॰ प्रकाश पंत को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये और कहा कि वे और प्रकाश पंत पिछले करीब 26 वर्षो से साथ साथ रहे हैं। हमने शिक्षा दीक्षा साथ ली, राजनीतिक क्रियाकलापों में भी काफी लम्बे समय तक साथ रहे। वे एक ऐसे व्यक्तित्व के धनी थे जो परायों को अपने बनाने में सक्षम थे उनकी सौम्यता विदधता और उनके आदर्शो से हम सभी कार्यकर्ताओं को सीख लेनी चाहिए। उन्होने बताया कि शनिवार प्रातः 7.00 बजे से 8.30 तक जौलीग्रान्ट एयर पोर्ट पर स्व॰ श्री प्रकाश पंत को श्रद्धाजलिदी जायेगी उसके पश्चात पिथौरागढ़ उनके पैतृक स्थान पर रामेश्वर घाट पर उनका अन्तिम संस्कार किया जायेगा।
श्री भटट ने उनके शोक स्तम्भ परिवार को आश्वस्त किया कि पूरी भारतीय जनता पार्टी उनके परिवार के साथ खडी़ हैं और अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर मंत्री धन सिह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरवंश कपूर, गणेश जोशी, सहदेव पुण्डीर, मुकेश कोली, देशराज कर्णवाल, मुन्ना सिह चैहान, सहित प्रदेश पदाधिकारी व सैकडों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्व॰ श्री प्र्रकाश पंत को अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजलि दी।

Image may contain: 15 people, people sitting and crowd

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *