सत्ता में आने पर भाजपा ने देश को तोड़ने का किया काम: प्रीतम सिंह

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश कार्यालय में किया ध्वजारोहण
देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय, राजीव भवन, देहरादून में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं द्वारा राश्ट्रगीत एवं राश्ट्रगान गाया गया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ंिसह ने कहा कि आज जनता को कांग्रेस पार्टी से बहुत अपेक्षायें हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने हमेषा आम आदमी को केन्द्र में रखकर विकास की योजनायें बनाई हैं। कांग्रेस सरकारों का उद्देष्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना रहा है। देश की आजादी से लेकर आज तक उसने हमेंषा देश की एकता, अखण्डता व सम्प्रभुता के लिए अनेकों बलिदान दिये हैं। श्रीमती सोनिया गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस के इसी स्वर्णिम इतिहास और नीतियेां को आगे बढ़ाने का काम करना है। भारतीय राश्ट्रीय कांग्रेस समाज के सभी सम्प्रदायों को सद्भाव प्रदान करने वाली पार्टी के रूप में जानी जाती है। हमें समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलते हुए पिछड़े से पिछड़े क्षेत्र, दुर्गम से दुर्गम क्षेत्र में अल्पसंख्यकों, दलितों, किसानों, महिलाओं को विकास का लाभ पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करना है तथा सीमा के प्रहरी शहीदों के बलिदान व देशकी आजादी की लड़ाई के षहीदों के साथ-साथ राज्य प्राप्ति के शहीदों के सपनों को पूरा करने का काम भी करना है। उन्होंने कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां हैं हमारे सामने कितनी भी कठिनाईयां आयें कांग्रेस ने देश को एक रखने के साथ-साथ देश को आगे बढ़ाने के काम को लगातार किया है वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन तमाम कठिनाईयों में अपने धैर्य एवं संयम को बनाये रखा जिसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि इन तमाम कठिनाईयों में भी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं केा इस नये परिवेश में अपनी भूमिका को तलाशना ही नहीं है बल्कि तराशना भी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संविधान की मर्यादा, कांग्रेस के संविधान और अपनी परम्पराओं का मर्यादापूर्वक पालन करते हुए समाज के विकास में जुड़ जाना होगा। चाहे कितनी ही कठिनाइयां आयें हमें अपने धर्मनिरपेक्ष भारत के रथ को सामाजिक सौहार्द बनाते हुए आगे बढ़ाते रहना है।
कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस के पास 132 सालों का गौरवमयी इतिहास तथा देष को आजाद कराने और आजादी के बाद देश को एक मजबूत राश्ट्र के रूप में खड़ा करने तथा विकास के अनेकानेक आयाम स्थापित करने की उपलब्धि हैं, वहीं दूसरी ओर वर्तमान में प्रदेश व देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी जब-जब सत्ता में आये तो देश को तोड़ने, देश की जनता को गुमराह करने, साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने तथा कमजोर और दलित वर्ग पर लगातार अत्याचार करने का काम करते रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मिश्ठान का वितरण किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेष उपाध्यक्ष, सूर्यकान्त धस्माना, नरेन्द्र जीत सिंह बिन्द्रा, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री नवीन जोषी, महामंत्री पी.के. अग्रवाल, महामंत्री ताहिर अली, पूर्व मंत्री मातवर सिंह कण्डारी, अनुषासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रभुलाल बहुगुणा, गरिमा दसौनी, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, अजय सिंह, प्रदेश सचिव राजेश शर्मा, प्रणीता बडोनी, षांति रावत, मंजुुला तोमर, जसविन्दर सिह गोगी, राजेश पाण्डे, भरत शर्मा, डाॅ0 विजेन्द्र पाल, डा0 प्रतिमा सिह, सुनित राठौर, दीप बोहरा, संजय भट्ट, पूर्व सैनिक के कै0 बलवीर रावत, संजय काला, संदीप चमोली, षोभा राम,, आईटी के अमरजीत सिंह, सूरत सिंह नेगी, देवेन्द्र बुटोला, नीनू सहगल, युवराज सिंह, लाखीराम बिजलवाण, अष्वनी बहुगुणा, नागेश रतूड़ी, महेश जोषी, कमलेश रमन, पुश्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, देवेन्द्र सिंह, कुल्दीप चैधरी, महेश चैहान, राजेन्द्र जोषी, सुधीर सुनेहरा, मोहन काला, सावित्री थापा, राजकुमारी, धर्मसिह पंवार, अनुराधा तिवारी, पुश्पा देवी, सोमवती, बाला शर्मा, मंजू, राजकुमारी क्षेत्री, सुषीला देसाई, उद्धिमा टोलिया, सहित अनेक कांगे्रस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *