देहरादून। ज्ञान प्रचारक मोलूराम आर्य ने कहा कि सत्य ही परमात्मा, निराकार है, मानव कल्याण के लिए यह निराकार प्रभु जब किसी मानव शरीर के द्वारा अपने निज-स्वरूप का भेद खोलता है तो इसका उपदेश हर युग में एक सा ही रहता है।
सन्त निरंकारी सत्संग भवन रैस्ट कैम्प में हुए रविवारीय सत्संग ज्ञान प्रचारक मोलूराम आर्य ने कहा कि कभी किसी अवतारी पुरूष ने स्वयं को गुरू- पीर-पैगम्बरां से भिन्न नहीं समझा। बल्कि हर महापुरूष हर महात्मा ने यही आवाज दी है कि सभी गुरू-पीर-पैगम्बर हमारे हैं। सभी परमेश्वर के सच्चे बेटे होने के नाते एक ही बिरादरी और एक ही कुटुम्ब से हैं। ज्ञान प्रचारक मोलूराम आर्य ने कहा कि विश्व को श्रीमद्भागवत गीता के माध्यम से इस निराकार ब्रह्म ने ज्ञान का संदेश दिया जो हर युग में अजर अमर है, कण-कण में व्याप्त है। इसी निरंकार ब्रहम्ज्ञान के जरिए इस युग में निरंकारी माता सविन्दर हरदेव सिंह महाराज प्रत्येक मनुष्य का कल्याण कर रहे हैं।