हरेला पर्व पर पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। हरेला पर्व के उपलक्ष्य मे आज जन जागृति कल्याण समिति की ओर से गोविंद गढ़ क्षेत्र के शांति विहार, राजीव कॉलोनी, टीचर्स कॉलोनी, विजय पार्क एक्सटेंशन समेत कई स्थानों को चिन्हित कर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समिति के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दी। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि उत्तराखण्ड का ये हरेला पर्व सभी जगहों पर बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। साथ ही इससे ये भी संदेश जाता है कि इस पर्व को हम सभी यदि एकजुट होकर मनाएंगे तो हमारी प्रकृति भी बची रहेगी साथ ही हमे एक स्वच्छ वातावरण भी मिल सकेगा। इस मौके पर सोशल डिस्टेंसिनग का ख्याल रखा गया। इस अवसर पर विकास बेनवाल, अजय बेनवाल, विनोद कंबोज, गौरव वर्मा, विनोद सिंह चौहान, संजय शर्मा, सुशील बिष्ट, मोहित धीमान, अजय सेमवाल, विक्की सहगल, सलीम अहमद आदि सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *