कांग्रेसियों को दिलायी गयी हिमालय संरक्षण की शपथ
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ’हिमालय बचाओ’ पर्यावरण बचाओ, गोष्ठी कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज हिमायल और पर्यावरण को बचाये रखना आप और हम सबका दायित्व है।
उत्तराखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तराखण्डवासियों की इसलिए भी अधिक जिम्मेदारी है कि यहां से अलकनन्दा, भागीरथी, यमुना, काली, सरयू, पिन्डर, मंदाकनी जैसी पवित्र नदियां पूरे देशवासियों की प्यास बुझा रही है। उन्होंने कहा कि गंगा नदी हमारे यहां से बनकर जाती है सबसे पहले उसका संरक्षण करना भी हमारा सामुहिक दायित्व एवं कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आज देश में गंगा नदी की सफाई के संबंध में तमाम तरह के दावे किये जा रहे है। परन्तु गंगा नदी का पानी कितना स्वच्छ है इसका आंकलन आप स्वयं कर सकते है।
श्री प्रीतम सिह ने कहा कि हिमालय और गंगा के संरक्षण के लिए केन्द्र सरकार को अलग से नीति तैयार करने की आवश्यकता है। ग्वोबल वार्मिंग की वजह से आज ग्लेशियर पिघल रहे है नदियों का पानी कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के बिना हमारा जीवन अधूरा है। उन्होेंने कहा कि उत्तराखण्ड की धार्मिक, सांस्कृतिक विशिष्टता के साथ पर्यावरण में भी देश में अग्रणी स्थान रखता है। गोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेत्री बाला शर्मा द्वारा हिमालय संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।
गोष्ठी में पूर्व हीरा सिंह बिष्ट, विधायक आदेश चैहान, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, राजकुमार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महामंत्री राजेन्द्र सिंह भण्डारी, जयपाल जाटव, राजपाल खरौला, नवीन जोशी, याकूब सिद्विकी, मुख्य प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी, प्रमोद कुमार सिंह, लाल चन्द शर्मा, राजेन्द्र शाह, प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी, भरत शर्मा, अशोक वर्मा, डाॅ0 आर0 पी0 रतूड़ी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहन, जिलाध्यक्ष यामीन अंसारी, दीप बोहरा, सुनीता प्रकाश, परिणीता बडोनी, कमलेश रमन, अमरजीत सिंह, ताहिर अली, पार्षद जगदीश धीमान, अशोक कोहली, अर्जुन सोनकर, आनन्द त्यागी, राजेश शर्मा, अनिल गुप्ता, धर्म सिंह पंवार, महेश जोशी, कुंवर सिंह यादव, सावित्री थापा, विनोद कुमार गोयल, भगवती प्रसाद सेमवाल, मोहन काला, बिरेन्द्र बुटोला आदि उपस्थित थे।