देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के देहरादून प्रवास के मद्देनजर प्रदेश सरकार के मंत्री, भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता की समस्याएं सुनने के लिए 17 से 20 सितंबर तक चार दिन प्रदेश भाजपा मुख्यालय में नहीं बैठेंगे। इसके बाद 21 सितंबर से मंत्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार समस्याएं सुनने के लिए पार्टी मुख्यालय जाएंगे।