40 हजार कर्मियों को प्रदेश सरकार ने दी सौगात

देहरादून। प्रदेश सरकार ने राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, स्वायत्तशासी निकायों के करीब 40 हजार कर्मियों को बोनस की सौगात दी है। बृहस्पतिवार को शासन के औद्योगिक विकास विभाग ने इस शर्त के साथ वर्ष2017-18 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस जारी होने के आदेश जारी कर दिए कि संबंधित उपक्रमों, निगमों और स्वायत्तशासी निकायों आदि के प्रबंधन मंडल से अनुमोदन करा कर ये बोनस दिया जाए। बोनस की गणना का फामरूला वही होगा जो कि राज्य कर्मचारियों के लिए है। बोनस की धनराशि 6998 रुपये तक होगी। बोनस उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने 31 मार्च 2018 तक न्यूनतम छह माह की लगातार सेवा की हो। वर्ष के दौरान छह महीने से एक साल तक लगातार सेवा की अवधि की गणना सेवा के महीनों के रूप में की जाएगी। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियो को भी इसका लाभ मिलेगा। राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ के महासचिव बी एस रावत,उप महासचिव विपिन विजल्वाण, उपायध्यक्ष अनुराग नौटियाल, संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार त्यागी और दयाल रावत ने सार्वजनिक निगमो में कार्य करने वाले चालीस हजार कार्मिको की ओर बोनस के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *