देहरादून। चिकित्सा चयन बोर्ड डी.एस. रावत ने बताया कि वर्तमान में चालू भर्ती प्रक्रिया में 481 चिकित्सकों का चयन और हुआ है। जिसमें से 193 महिला चिकित्सक तथा 86 विशेषज्ञ डॉक्टर सम्मिलित हैं। महानिदेशक चिकित्सा ने बताया कि चिकित्सा विभाग में 440 महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री के रिक्त पदों के सापेक्ष 293 पदों पर चयन कर लिया गया है तथा 380 पदों पर चयन हेतु विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है।