देहरादून। प्रमुख सचिव कार्मिक श्रीमती राधा रतूड़ी ने बताया है कि शासन द्वारा जनहित में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों शैलेश बगौली(प्रोफार्मा प्रोन्नति), डी.सेन्थिल पाण्डियन, नितेश कुमार झा (प्रोफार्मा प्रोन्नति), श्रीमती राधिका झा एवं विजय कुमार ढौंडियाल (प्रोफार्मा प्रोन्नति) को 01 सितम्बर, 2017 से प्रोन्नत करते हुए सुपरटाईम सचिव वेतनमान (रू.37,40067,000, ग्रेड पे रू.10,000/) दिये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।