8 को काला धन विरोधी दिवस मनाएगी भाजपा

देहरादून। भाजपा 8 नवंबर को उत्तराखंड में काला धन विरोधी दिवस मनाएगी । साथ ही प्रदेश में 6 से 8 नवंबर तक विचार गोष्ठियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर को पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन कर रही है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर पार्टी द्वारा 8 नवंबर को पूरे देश की तरह उत्तराखंड में भी काला धन विरोधी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 6 नवंबर को अल्मोडा व कोटद्वार में काला धन व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री के नोटबंदी लागू करने के ऐतिहासिक निर्णय पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 7 नवंबर को देहरादून में जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। जबकि प्रदेश के शेष जिलों में 8 नवंबर को जुलूस निकाले जाएंगे। बंसल ने बताया कि 8 नवंबर को देहरादून में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार व काला धन विरोधी होर्डिंग भी लगाए जाएंगे। इस संबां में सभी जिलाध्यक्षों को निर्देश भेज दिए गए हैं। राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर को पूरे प्रदेश में प्रत्येक जिले में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *