भाजपा महिला मोर्चा ने डाकरा-गढी में किया आयुष किट व जूस वितरित

देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। मसूरी विधायक  गणेश जोशी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मानते हुए आज डाकरा-गढी कैंट में भाजपा महिला मोर्चा (शहीद दुर्गा मल्ल नगर मण्डल) द्बारा आयुष किट एवं जूस वितरित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष श्रीमति कमली भट्ट उपस्थित रही।  कार्यक्रम की संयोजिका मंडल अध्यक्ष ज्योति कोटिया के साथ क्षेत्र में BJP से जुड़ी महिलाओं ने करोना से बचाव के लिए सब्जी की ठेली वालों भाई बहनों को आयुष किट व जूस वितरित किया। साथ ही बाबा केदारनाथ, बद्री विशाल से विधायक गणेश जोशी जी की दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मोर्चा से जुड़ी नेत्रियों के अलावा BJP कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *