भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को कांग्रेस ने पूर्व सांसद महेंद्र पाल को बनाया उधमसिंहनगर का सहपर्यवेक्षक

देहरादून 1 अगस्त, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। 
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रदेशभर में दिनांक 9 अगस्त, 2022 से 15 अगस्त 2022 तक आयोजित की जाने वाली ‘‘भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा’’ के सफल आयोजन हेतु पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद महेन्द्र सिंह पाल को जनपद उधमसिंहनगर का सहपर्यवेक्षक बनाया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के आह्रवान पर दिनांक 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में जिला व विधानसभा स्तर पर 75-75 कि.मी. भारत जोड़ो तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया है। इसी परिपेक्ष में प्रदेश अध्यक्ष श्री करन माहरा जी द्वारा जनपद उधमसिंह नगर हेतु पार्टी के पूर्व सांसद श्री महेन्द्र सिंह पाल को जिला सहपर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *