सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए कांग्रेसियों ने रखा उपवास
देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर उत्तराखण्ड कांग्रेस द्वारा प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए एक दिवसीय प्रदेशव्यापी उपवास का आयोजन किया गया। इसी कार्यक्रम के तहत राजधानी देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क में एक दिवसीय सामाजिक सौहार्द उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि BJP द्वारा देश का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। 2 अपै्रल, 2018 की घटना ने देश का सामाजिक सौहार्द बिगाडने का काम किया है। कांग्रेस पार्टी सभी जाति धर्मों को साथ लेकर देश का सामाजिक सौहार्द बनाये रखना अपनी जिम्मेदारी समझती है तथा इस मुश्किल समय में राष्ट्र की अगुवाई करने के लिए यह और भी महत्वपूर्ण हो गया है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि देश के सभी हिस्सों मंे शांति प्रबल हो। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और आदर्शों का अनुसरण करते हुए पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में सामाजिक सौहार्द उपवास कार्यक्रम का आयोजन कर अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा सामूहिक रूप से शपथ ली गई कि हम सब कांग्रेसजन आज 9 अपै्रल, 2018 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के आगे एक दिवसीय उपवास के दौरान यह शपथ लेते हैं कि हम सब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पण्डित जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, मौलाना अबुल कलाम आजाद, लालबहादुर शास्त्री, श्रीमती इन्दिरा गांधी, एवं श्री राजीव गांधी द्वारा बताये गये राष्ट्रीय सौहार्द के रास्ते का हमेशा अनुसरण करेंगे एवं किसी भी कीमत पर देश के राष्ट्रीय सौहार्द को नहीं बिगड़ने देंगे तथा श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देशभर के कांग्रेसजन देश की एकता, अखण्डता एवं आपसी भाईचारे के लिए किसी भी कुर्बानी के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, विजयपाल सजवाण, मदन सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र जैन, सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री गोदावरी थापली, नवीन जोशी, याकूब सिद्धिकी, शिल्पी अरोड़ा, डा0 के.एस. राणा, राजपाल खरोला, सुरेन्द्र रांगड़, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी पूर्व प्रवक्ता, अजय सिंह, संजय भट्ट, संजय किशोर, महेन्द्र राणा, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, जिलाध्यक्ष जयेन्द्र रमोला, यामीन अंसारी, प्रभुलाल बहुगुणा, मनमोहन मल्ल, सतीश ढौंडियाल, अशोक वर्मा, नीनू सहगल, ललित भद्री, राजेश शर्मा, राजेश पाण्डे, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, भरत शर्मा, नागेश रतूड़ी, जगदीश धीमान, आनन्द त्यागी, आजाद अली, दीप बोहरा, राजेश चमोली, अशोक कोहली, अनूप कपूर, विनोद चंदोला, पंचायतीराज विभाग के मोहित शर्मा, अल्पसंख्यक विभाग के ताहिर अली, आईटी के अमरजीत सिंह, अनुसूचित विभाग के दर्शन लाल, पूर्व सैनिक के कै0 बलवीर सिंह रावत, अरूण कुमार, धर्म सिंह पंवार, प्रदीप जोशी, सूरत सिंह नेगी, नजमा खान, प्रणीता बडोनी, मीना रावत, महावीर रावत, मनीश नागपाल, अशोक धींगान, सुनीता सिंह, कृष्णा बहुगुणा, एस.पी. सिंह, विशाल डोभाल, उपेन्द्र थापली, सुनीता प्रकाश, किसान प्रकोष्ठ के पूरण ंिसह रावत, सेवादल के रामविलास रावत, मोहन काला, देवेन्द्र बुटोला, महन्त विनय सारस्वत, पूनम कण्डारी, बसन्त पन्त, आशा टम्टा, सुलेमान अली, सुनील जायसवाल, शिव मोहन मिश्रा, मधु थापा, सावित्री थापा, शोभाराम, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, नवीन रमोला, दीवान सिंह तोमर, परमानन्द, राजीव केशववाल, विपुल नौटियाल, अरूणा कुमार, सुधीर सुनेहरा, संजय सैनी, महेश जोशी, पंकज मेसोन, सुमित्रा ध्यानी, सुशीला देवी, सुनित राठौर, अश्वनी बहुगुणा, रमेश चन्द, गौरव चैधरी, मोहन काला, महावीर रावत, राजवीर सिंह खत्री, जोध सिंह रावत, अनुराधा तिवारी, निहाल सिंह, बाला शर्मा, हरविन्दर सिंह रतन, सोमवती देवी, टीकम ंिसह राणा, भगत सिंह, मुखराम, बलदेव सिंह, रूप सिंह तोमर, मोहित नेगी, साधू सिंह चैहान, राधा चैहान, शोभा कन्याल, आदि सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।