नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने 18 राज्यों के लिए लोकसभा चुनाव प्रभारी व सह प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उत्तराखंड की जिम्मेदारी एक बार फिर से थावरचंद गहलोत को दी गई है, जबकि उत्तराखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत को हिमाचल का प्रभारी बनाकर बढ़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार अन्य राज्यों में आन्ध्र प्रदेश के लिए वी मुरलीधरन, सुनील देवधर, असम के लिए महेंद्र सिंह, बिहार के लिए भूपेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ के लिए डा.अनिल जैन, गुजरात के लिए ओमप्रकाश माथुर, हिमाचल प्रदेश के लिए तीरथ सिंह रावत, झारखंड के लिए मंगल पांडेय, मध्य प्रदेश के लिए स्वतंत्र देव सिंह व सतीश उपाध्याय, मणिपुर व नागालैंड के लिए नलिन कोहली, ओडिशा के लिए अरुण सिंह को प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार पंजाव व चंडीगढ़ के लिए कैप्टन अभिमन्यु, राजस्थान के लिए प्रकाश जावडेकर और सुधांशु त्रिवेदी, सिक्किम के लिए नितिन नवीन, तेलंगाना के लिए अरबिन्द लिम्बावली और उत्तर प्रदेश के लिए गोवर्धन झडापिया, दुष्यंत गौतम, नरोत्तम मिश्रा को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।