नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन से रूठकर BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली फिर से अपनी पार्टी में लौट आए हैं। पार्टी में लौटने का ये फैसला उन्होंने महज़ नौ महीने के भीतर लिया है।
दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार के मंत्री रहे अरविंदर सिंह लवली फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर पहुंचे लवली ने दोबारा कांग्रेस की सदस्यता ले ली है। वापसी के बाद की उनकी पहली तस्वीरें माकन के साथ की ही आई हैं। नौ महीने पहले दिल्ली में MCD चुनाव से पहले अरविंदर सिंह लवली बीजेपी (भारतीय जनता पार्टी) में शामिल हो गए थे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में लवली को धूमधाम से बीजेपी में शामिल किया गया था। उनके बीजेपी में शामिल होने के पीछे की वजह अजय माकन को बताया गया था। दरअसल दोनों के बीच टिकट बंटवारे को लेकर अनबन हो गई थी.। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।