देहरादून। थराली विधानसभा उपचुनाव के नामांकन से पहले भले ही भाजपा को दो-दो बागियों का सामना करना पड़ रहा हो लेकिन जीत के लिए भाजपा पूरा जोर लगाएगी। अपने चुनाव अभियान को धार देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह , उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश कैबिनेट के मंत्रियों को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। चुनाव आयोग को सौंपी गई सूची में अमित शाह, रामलाल, शिव प्रकाश, श्याम जाजू, तीरथ सिंह रावत, थावर चंद गहलोत, स्मृति ईरानी, अजय टम्टा, योगी आदित्यनाथ, त्रिवेंद्र सिंह रावत, अजय भट्ट, भुवन चंद्र खंडूड़ी, भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, विजय बहुगुणा, माला राजलक्ष्मी शाह, अनिल बलूनी, सतपाल महाराज, प्रकाश पंत, हरक सिंह रावत, मदन कौशिक, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, धन सिंह रावत, रेखा आर्य, बिशन सिंह चुफाल, संजय कुमार, नरेश बंसल, खजान दास, गजराज सिंह बिष्ट, महेंद्र भट्ट, मोहन प्रसाद थपलियाल, शक्ति लाल शाह, बलवंत सिंह भौंर्याल, चंदन राम दास, सुरेंद्र सिंह नेगी, भरत सिंह चौधरी, मुकेश कोली, रितु खंडूड़ी शामिल हैं।