देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पिथौरागढ़ विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती चन्द्रा पंत के विजयी होने पर बधाई दी है। उन्होंने श्रीमती चन्द्रा पंत को उपचुनाव में दिये गये सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए पिथौरागढ़ की जनता का भी आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि पिथौरागढ़ की सीट पहले भी भाजपा के पास थी दुर्भाग्यवश स्व. प्रकाश पंत जी की आसामायिक मृत्यु के पश्चात् हुए उपचुनाव में भी अपेक्षित चुनाव परिणाम आया है। उपचुनाव में श्रीमती चन्द्रा पंत को पिथौरागढ़ की जनता ने अधिक मार्जिन से जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के परिणामों से जनता की और बेहतर सेवा करने का अवसर मिलता है।