BJP महिला मोर्चा के संचालन को संयोजक मंडल का गठन

देहरादून। भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कि अध्यक्ष नीलम सहगल के लम्बे समय से अस्वस्थ होने के कारण भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यक्रमों का संचालन नहीं हो पा रहा है। कार्यक्रमों का संचालन ठीक से हो तथा महिला मोर्चा सक्रिय होकर कार्य करे इस हेतु प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की संस्तुती से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के संचालन हेतु एक संयोजक मंडल का गठन किया गया है। श्रीमती ऋतु खण्डूडी, (विधायक) तथा श्रीमती नीरू देवी उक्त संयोजक मण्डल की सदस्य होंगी तथा संयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का संचालन करेंगी तथा मोर्चे के आगामी कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *