BJP की जीत में कारगर रही संगठन महामंत्री अजेय कुमार की रणनीति

13 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के इस बार के चुनाव में BJP ने नया इतिहास रचने के साथ ही कुछ मिथक भी तोड़ दिए। इसमें केंद्रीय नेतृत्व के अलावा प्रदेश के सभी बड़े नेताओं, कार्यकारिणी व संगठन का अहम योगदान रहा। इस चुनाव में जनता ने जहां प्रदेश सरकार के विकास कार्यों पर मुहर लगाई, वहीं केंद्र व सूबे में डबल इंजन के माध्यम से प्रदेश में विकास कार्यों को नई गति देने का संकल्प भी एक बार फिर से दोहराने का काम किया है।

यूं तो उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में BJP की जीत में सभी का योगदान है, लेकिन संगठन का योगदान सर्वाेपरि रहा। संगठन की टीम ने कारगर रणनीति के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों से अवगत कराया। प्रदेश की सत्ता में BJP को वापिस लाने के लिए संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने स्वयं इसकी कमान संभाली और कारगर रणनीति बनाते हुए कार्यकर्ताओं में जोश और जज्बा भरने का काम किया।अपने चुनावी अभियान में उन्होंने एक इकाई के तौर पर हर कार्यकर्ता को ताकत का एहसास कराने के साथ चुनाव में जीतने का मंत्र भी दिया।

संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने प्रदेश के 13 जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठकें लीं और उन्हें जीत के टिप्स भी दिए। यदि देखा जाए तो BJP की जीत में प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने चुनावों से पूर्व ही इसकी रूपरेखा बनाते हुए गांव-गांव जाकर आम जनमानस को पार्टी हित में अपना समर्थन देने की अपील की। और आज इस मेहनत का असर उत्तराखंड में BJP की जीत के रूप में देखने को मिल रहा है। संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने मंडल कार्यकारिणी और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक भी पहुंच बनाई और उन्हें भी पार्टी की नीतियों से अवगत कराया, ताकि वे जनता के बीच में पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर सकें।

*सुरेश जोशी के नेतृत्व में कामयाब रही मीडिया रणनीति*

उत्तराखंड विस का चुनाव नीतियों के साथ ही विपक्ष के दुष्प्रचार से भी लड़ा गया। इस कार्य में मीडिया मैनेजमेंट की भूमिका अहम रही। चुनाव के दौरान विपक्ष द्वारा बेवजह तूल दिये गए मुद्दों का बखूबी जवाब BJP की मीडिया टीम के द्वारा दिया गया। इसमें भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं चुनाव समिति के मीडिया प्रभारी सुरेश जोशी की रणनीति कारगर रही। उन्होंने पत्रकारों के सभी तरह के प्रश्नों का समुचित जवाब दिया और पार्टी की प्रत्येक दिन की ब्रींफिंग को मीडिया तक पहुंचाया। चुनाव के दौरान जिस मुद्दे को भी विपक्ष लपकता, उसका तोड़ भाजपा के मीडिया प्रभारी सुरेश जोशी निकाल लेते और मीडिया को तस्सली से जवाब देते। उन्होंने कहीं पर भी विपक्ष को हावी नहीं होने दिया।

इस टीम के दूसरे अहम खिलाड़ी रहे भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर चौहान। मनवीर ने प्रिंट मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी को पूरी कुशलता के साथ संभाला और पार्टी की छोटी-बड़ी गतिविधियों की पूरी जानकारी पत्रकारों को समय समय पर देते रहे। पार्टी की तरफ से प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी को संभाल कर मनवीर चौहान ने BJP की जीत को सुनिश्चत करने में मुख्य भूमिका निभाई।

इसके अलावा हरीश चमोली ने सोशल मीडिया की जिम्मेदारी संभाली। पार्टी की तरफ से न्यूज पोर्टलों को सकारात्मक खबरें दी गई, जिनका जनता पर सही असर रहा और इसका परिणाम आज सबके सामने है। पार्टी की सभी गतिविधियां सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर तक पहुंचती रही।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *