Garhwalkavikas.com, देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संग़ठन के निर्देशानुसार आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा की गई है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इसके अन्तर्गत प्रबंधन समिति के 33 अलग अलग विभागों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।