BKTC कर्मचारी संघ के लेटरहैड का दुरुपयोग करने पर करेंगे FIR दर्ज: विजेंद्र बिष्ट

देहरादून/ रूद्रप्रयाग, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति संघ ( मान्यता प्राप्त) ने कर्मचारी संघ के नाम, लैटर हैड का अवैध रूप से इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्यवाही का मन बनाया है।

मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजेंद्र बिष्ट ने कहा कि संघ के सामानांतर तथा बिना मान्यता का कर्मचारी संघ बनाया गया है जो कि गैर कानूनी है। उन्होंने कहा कि  भविष्य में यदि गैर मान्यता के संयुक्त कर्मचारी संघ द्वारा संघ के लेटर हैड, लोगो का इस्तेमाल किया जाता है तो मान्यता प्राप्त कर्मचारी संघ संबंधितो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *