BSP के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्ष निष्कासित

देहरादून। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले BSP में एक बार फिर उथल-पुथल शुरू हो गई है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते BSP सुप्रीमो ने उत्तराखंड BSP के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को निष्कासित कर दिया है।
पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते BSP सुप्रीमो मायावती ने उत्तराखंड बसपा के दो पूर्व प्रदेश अध्यक्षों सतीश कुमार और नत्थू सिंह को निष्कासित कर दिया है। इन्हीं आरोपों के चलते एक पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. नाथीराम पर भी निष्कासन की गाज गिरी। BSP प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने निष्कासन की पुष्टि करते हुए बताया कि जो भी पार्टी के हितों को नुकसान पहुंचाएगा उसके साथ यही व्यवहार होगा। आपको बता दें कि नत्थू सिंह 2014 और सतीश कुमार 2016 में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *