देहरादून,(गढ़वाल का विकास न्यूज)। जनपद में रात को हुई जमकर बारिश के चलते नगर कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत चूक्खूवाला, इंदिरा कॉलोनी में मकान ढहने से गर्भवती समेत 4 लोगों की मौत हो गयी हैं। प्रशासन ने इसकी पुष्टि की हैं। दो अन्य घायलो का इलाज चल रहा हैं। बताया जाता हैं कि 14 /15 जुलाई की मध्य रात्रि, समय करीब 1.30 बजे SDRF कंट्रोल रूम को चूक्खूवाला में एक भवन के ढह जाने के कारण लगभग 6 से 8 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही एक टीम आवश्यक कटिंग एवम सर्चिंग उपकरणों सहित तत्काल ही रेस्कयू को रवाना हुई। घटना स्थल में एक पुश्ते के पुराने भवन पर गिर जाने से भवन के कोलैप्स होने की जानकारी मिली, टीम SDRF द्वारा तत्काल गहन सर्चिंग आरम्भ की गयी। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी सूचना मिलने के बाद पहुँच गए थे। बताया जाता हैं कि घण्टो चले रेसक्यू ऑपरेशन के दौरान 3 घायलों को सुरक्षित निकाल कर अस्पताल को भेजा गया, जिसमे एक गर्भवती महिला की अस्पताल में मौत हो गयी, टीम के द्वारा सर्चिंग में 3 शव भी बरामद किए।
मृतकों की सूची
– किरन , महिला उम्र लगभग 26 वर्ष ( गर्भवती)
-सृष्टि, बच्ची उम्र लगभग 8 वर्ष
-विमला देवी महिला 37
-प्रमिला महिला उम्र 22 साल।
घटना में घायलों के नाम
-समीर चौहान पुरुष 30 वर्ष
-कृष, उम्र 10 वर्ष