देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं विशाल व्यक्तित्व के धनी हैं। अपनी विशिष्ट कार्यशैली की वजह से प्रधानमंत्री जी ने राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष ख्याति प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि मोदी जी हमारी प्रेरणा एवं ऊर्जा के श्रोत हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नये भारत के निर्माण के लिये प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयास निश्चित रूप से सफल होंगे। दुनिया में आज भारत को जो पहचान मिली है, भारत की जो छवि बनी है, उसका पूरा श्रेय मोदी जी के व्यक्तित्व को ही जाता है। उनके नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी शतायु हों, यह हम सब देशवासियों की कामना है। प्रधानमंत्री जी की भगवान केदारनाथ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। आज प्रदेश में चार धाम यात्रा नये आयाम प्राप्त कर रही है तथा उत्तराखण्ड विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने भगवान बद्री विशाल तथा केदारनाथ जी से मोदी जी के दीर्घ जीवन की कामना की है।

CM ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भगवान विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को विशेष रूप से अभियांत्रिकी निर्माण तथा तकनीकी क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को विश्व निर्माता व देवशिल्पी माना जाता है। भगवान विश्वकर्मा महान शिल्पी होने के साथ ही अपने ज्ञान एवं विज्ञान के कारण मानव मात्र ही नहीं देवगणों के द्वारा भी सम्मानित थे। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व देश व प्रदेश के निर्माण व विकास में योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व कर्मकारों को सम्मानित करने का भी अवसर है।