CM ने किया श्रीदेव सुमन का भाव पूर्ण स्मरण

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने टिहरी जन क्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन का उनकी पुण्य तिथि पर भाव पूर्ण स्मरण किया है।
अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि संघर्ष एवं बलिदान के प्रतिमूर्ति श्रीदेव सुमन देश के महान सपूत थे। ‘‘स्व.श्रीदेव सुमन ने जिस प्रकार जनक्रांति का नेतृत्व किया वह हम सब के लिए प्रेरणास्पद है। स्व.श्रीदेव सुमन ने महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा का संदेश लेकर जन जागृति की एक नई अलख जगाई थी। मुख्यमंत्री ने स्व. श्रीदेव सुमन को महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए कहा कि वे हमारे दिलों में सदैव एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे’’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *