देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद मेजर दुर्गामल्ल की पुण्य तिथि के अवसर पर उनको श्रद्धांजलि दी है। शहीद मेजर दुर्गामल्ल की पुण्य तिथि की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद मेजर दुर्गामल्ल आजाद हिंद फौज के महान सेनानी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए शहीद दुर्गामल्ल ने सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री शुक्रवार को नगर पालिका परिसर डोईवाला में आयोजित शहीद मेजर दुर्गामल्ल की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।