CM रावत ने केन्द्रीय रेल मंत्री से की इन मुद्दो पर बात

देहरादून/नई दिल्ली ।  मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने  रेल भवन, नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल से भेंट की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने केन्द्रीय रेल मंत्री को अवगत कराया कि ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाईन का फाईनल लोकेशन सर्वे पूर्ण हो गया है। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री को अवगत कराया कि जुलाई तक ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाईन के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस कार्य में तेजी आएगी। वर्तमान में ऋषिकेश में रेलवे ब्रिज का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि देवबंदरूड़की प्रोजेक्ट हेतु उत्तराखण्ड के 09 गाँव का भूमि अधिग्रहण फाईनल स्टेज में है। उत्तर प्रदेश के 14 गाँव का भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है। उत्तराखण्ड सरकार ने इसके लिए 220 करोड़ रूपए जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य हित में जिम कार्बेट टाईगर रिजर्व एवं गंगा दर्शन विशेष रेल सेवा संचालित किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से बागेश्वरटनकपुर नई रेल योजना शुरू किए जाने का भी अनुरोध किया। केन्द्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि राज्य हित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री उत्पल कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *