CM रावत ने घायलों का जाना हालचाल

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को सीएमआई हास्पिटल जाकर बिहार के सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मार्ग पर 13 जनवरी 2019 को उत्तराखण्ड की पर्यटक बस से दुर्घटनाग्रस्त लोगों का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने डाॅक्टरों से घायलों की स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दुर्घटना में हुए घायलों से बातचीत कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि घायलों को उपचार हेतु हर सम्भव मदद दी जायेगी। बिहार के सीतामढ़ी में जब उत्तराखण्ड के पर्यटकों की बस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी तो मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने घायलों के उपचार के लिए व्यवस्था करने व उनको देहरादून तक वापस लाने की व्यवस्था के लिए बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार से वार्ता की। घायलों के उपचार के लिए बिहार सरकार द्वारा पूर्ण सहयोग मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *