CM व सेना के जवानों ने दी शहीद राजेंद्र को श्रद्धाजंलि

देहरादून। दुश्मनों से लोहा लेते हुए जम्मू कश्मीर में शहीद हुए उत्तराखंड के लाल राजेंद्र बुंगला का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर को उत्तराखंड पहुंचा। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सेना के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद राजेंद्र ने तीन साल पहले ही आर्मी ज्वाइन की थी। आरवनी इलाके में गुरूवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। वहीं इस दौरान लोगों ने सेना पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमे जवान राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। जनपद पिथौरागढ़ के तहसील गंगोलीहाट के ग्राम बडेना(बुंगली) का वीर सैनिक स्व. राजेन्द्र बुंगला का पार्थिव शरीर, शनिवार को सेना के विमान द्वारा पिथौरागढ़ सेना मुख्यालय लाया गया जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सेना एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सेना द्वारा शहीद को गाॅर्ड आॅफ आॅनर दिया गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने शहीद स्व. श्री राजेन्द्र सिंह बुंगला को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि देश के लिये शहीद हुुए वीर सपूत स्व.श्री राजेन्द्र सिंह बुंगला की शहादत को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शहीद के परिवारजनों के साथ है, हरसंभव मदद प्रदेश सरकार द्वारा की जाएगी। देश की रक्षा करने के लिए हमारे जवान, हमारी सेना हरदम तैयार है। शहीद के पार्थिव शरीर को जिलाधिकारी सी.रविशंकर, बिग्रेडियर रंजन मलिक सेना मेडल, बिग्रेडियर विनोद चंद, कर्नल एम.एस. वल्दिया, कर्नल ए.के.सिंह, कर्नल एस.सी.चैहान, अपर जिलाधिकारी आर.डी.पालिवाल आदि के द्वारा पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *