CM और प्रदेश सरकार जनभावनाओं के विपरीत कर रही काम : कांग्रेस

परिसीमन के विरोध में धरना कार्यक्रम का आयोजन
देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगर निगमो, नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में मनमाने ढंग से किये गये सीमा विस्तार परिसीमन के विरोध के क्रम में आज लगातार 5वें दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह जी के नेतृत्व में देहरादून के गांधी पार्क में धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धरना स्थल पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार जनभावनाओं के विपरीत काम कर रही है। पूरे प्रदेश में नगर निकायों में शामिल किये जाने वाली ग्राम पंचायतों की जनता द्वारा सीमा विस्तार के पुरजोर विरोध के बावजूद सरकार हटधर्मिता कर रही है। सीमाविस्तार के पीछे सरकार की कुदृष्टि ग्राम पंचायतों की भूमि पर है। नगर निकायों में पूर्व में शामिल किये गये ग्रामीण क्षेत्रों में बिना बुनियादी सुविधायें विकसित किये पुनः सीमा विस्तार किया जाना मात्र सरकार की हठधर्मिता का ही परिचायक है। उन्होंने कहा कि सरकार एक सोची-समझी साजिश के तहत सीमा विस्तार कर रही है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
श्री प्रीतम सिंह ने उत्तराखण्ड सरकार के खेल मंत्री अरविन्द पाण्डे द्वारा खेल संघों के बारे में की गई अनर्गल बयानबाजी की भर्तसना करते हुए कहा कि राज्य सरकार के खेल मंत्री द्वारा बिना किसी तथ्य के बयान देकर वर्तमान महिला खिलाडियों के साथ-साथ उन महिला खिलाडियों के परिवारांे में भी दरार डालने का काम किया है जिसकी कांग्रेस पार्टी कड़े शब्दों में निन्दा करती है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार के मुखिया को अपने मंत्रिमण्डल सहयोगी के खेल संघ पदाधिकारियों और महिला खिलाडियों पर दिये गये बयान पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
धरने में पूर्व मंत्री मंत्रीप्रसाद नैथानी, प्रदेष उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री नवीन जोषी, राजेन्द्र सिंह भण्डारी, सुरेन्द्र रांगड़, गोदावरी थापली, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोषी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र षाह, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, हरिकृश्ण भट्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द षर्मा, संजय किषोर, दीप बोहरा, सुनील जायसवाल, महेष जोषी, सूरत ंिसह नेगी, राजेष षर्मा, राजेष चमोली, भरत षर्मा, गिरीष पुनेड़ा, नवीन पयाल, राजेष पाण्डे, अभिनव थापर, रीता पुश्प्वाण, जगदीष धीमान, प्रभुलाल बहुगुणा, देवेन्द्र बुटोला, षांति रावत, प्रणीता बड़ोनी, जितेन्द्र बिश्ट, कमलेष रमन, पुश्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, अल्पसंख्यक के ताहिर अली,पूर्व सैनिक के कै0 बलवीर सिंह रावत, एनएसयूआई के ष्याम सिंह चैहान, आईटी के अमरजीत सिंह, सुनित राठौर, ष्यामलाल आर्य, यषपाल चैहान, नन्दन सिह घुगत्याल, आदित्य पण्डित, धर्म सिंह पंवार, भरत चन्द रमोला, मोहन काला, सुलेमान अली, ताबी खान, नवीन रमोला, भूपेन्द्र नेगी, मदन कोहली, इषिता सेढ़ा, दिवान सिंह तोमर, सेवादल के कुंवर सिंह यादव, सावित्री थापा, बीना थापा, डिंपल षैली, उद्धिमा टोलिया, राजकुमारी क्षेत्री, लता सिंह, सुषीला देसाई, कविता, रेणु नेगी, अनुज षर्मा, बाला षर्मा, बसन्त पन्त, मनीश नागपाल, पंकज मेसोन, दिनेष गौड सुधीर सुनेरा, किषन लाल षर्मा, षोभाराम, टीकाराम पाण्डेय, नेमचन्द, अनूप पासी, चन्दन लाल, पुश्पा देवी, सावित्री पंत, कान्ता गर्ग, सत्येन्द्र पंवार, श्रवण रजौरिया, अनुराधा तिवारी, जोध ंिसह रावत, आदि सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *