देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पावन पर्व शिव एवं शक्ति की आराधना का पर्व है। शिव मनुष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर तथा असत्य से सत्य की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज को प्रेम एवं सद्भाव का संदेश भी देता है। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की भी कामना की है।