CM ने किया दुःख व्यक्त

देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नेपाल और तिब्बत को जोड़ने वाली पर्वत श्रृंखला मकालु पर चढ़ाई के दौरान जनपद पिथौरागढ़ निवासी भारतीय सेना के कुमाऊं स्काउट के जवान नारायण सिंह परिहार के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति एवं दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। इस संबंध में हेडक्वार्टर उत्तराखण्ड सब एरिया देहरादून के कर्नल ओ.पी.फरस्वाण ने जानकारी दी कि भारतीय सेना का दल पिछले माह नेपाल और तिब्बत को जोड़ने वाली पर्वत श्रंखला मकालु में चढ़ने के लिए गया था। इस दल में कनार गांव के निवासी नारायण सिंह परिहार भी शामिल थे। यह साहसिक दल 8485 मीटर ऊंची चोटी पर दल चढ़ने में सफल रहा लेकिन वापस लौटते समय यह दुर्घटना घट गई। इसी दौरान हिमस्खलन हुआ और वे बर्फ में दब गए, जिससे उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *