देहरादून (गढ़वाल का विकास न्यूज)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश की पूर्व तथा देश की प्रथम महिला पुलिस महानिदेशक श्रीमती कंचन चाैधरी भट्टाचार्या के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।