देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। इस पावन पर्व पर उन्होंने सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैन्य, अर्धसैन्य व पुलिस बलों के वीर जवानों को भी नमन किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत के निर्माण में उत्तराखंड अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। विकास का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों की जनता तक भी पहुंचे इसके लिए हमारी सरकार भरसक प्रयास कर रही है। हम उत्तराखंड को पारदर्शी ईमानदार व कुशल शासन देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राष्ट्र की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की प्रतिबद्धता दोहराने की भी अपेक्षा की है।