जयंती पर कांग्रेसियों ने गांधी व शास्त्री को किये श्रद्धासुमन अर्पित, निकाली तिरंगा यात्रा

Garhwalkavikas.com, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राश्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेताओं को भावभीनी श्रद्वासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय में एक गोश्ठी का आयोजन किया।
गोश्ठी को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन उपाध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल सिंह चैहान ने दोनों नेतागणों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी सच्चे देश भक्त थे उनके नेतृत्व में देश ने नये आयाम कायम किये। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और पंडित जवाहर नेहरू जी के नेतृत्व में पूरा देश आजादी के लिए संघर्श कर रहा था और दूसरी तरफ ब्रिटिश सेना द्वारा उनके आन्दोलन को कुचलने का काम किया जा रहा था, परन्तु उनके सूझबूझ से देश आजादी के रास्ते में अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा आज देश विकसति देषों का मुकाबला कर रहा है जो हमारे महान नेताओं की देन है।
श्री पृथ्वीपाल सिंह चैहान ने ध्वजारोहण करते हुए महान स्वतंत्रता सेनानी महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहांदुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि आज यदि हम खुली हवा में साॅस ले रहे है तो वह उन महान स्वतंत्रता सेनानियों की देन है जिन्होंने अपने प्राणों को नौछावर कर देश की आजादी के लिए शहादत दी है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के हजारों हजार नौजवान आजादी के लिए अपने प्राणों की बलि देने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त 1942 की रात को कांग्रेस महासमिति के समक्ष भारत छोडो आन्दोलन के प्रस्ताव पर बोलते हुए महात्मा गांधी जी ने कहा था कि मैं आपको एक ही मंत्र देता हॅू करो या मरो। आजादी डरपोक के लिए नही है, जिनमें कुछ कर गुजरने की ताकत है, वही जिंदा रहते है। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जी करो या मरो के मंत्र पर अपने जीवन को जंगे आजादी के लिए आहुत करने के लिए अपने घरों से निकल पड़े। जिसमें सबसे अधिक संख्या नौजवानों की थी।
संगठन महामंत्री मथुरा दत्त जोशी  ने कहा कि आज दुर्भाग्य से ऐसे लोग सत्ता में है जो स्वतंत्रता आन्दोलन के भागीदार नही थे और सत्ता में बने रहने के लिए देश से झूठ बोल रहे है। उन्होंने कहा कि जो लोग यह कह रहे है कि 70 वर्षो में देष में कुछ नही हुआ उन्होंने उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के इतिहास को पढ़ना चाहिए। उन्होेंने कहा अंग्रेज देष को कंगाल कर गये थे। परन्तु देश किसी से भी मुकाबला करने में सक्षम है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि देश की जनता आज कांग्रेस की ओर देख रही है ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि उन फिरकापस्त लोगाे का मुकाबला करें जो देश में भाई चारे को तार-तार करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि लगातार देश के लोकतांत्रिक व सवैधानिक मूल्यों पर साम्प्रदायिक ताकतों द्वारा प्रहार किया जा रहा है जिसका हम सबको एकजुट होकर सामना करना होगा।
इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश प्रभारी डाॅ0 अमरजीत सिह ने प्रदेश के नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि उठो जागो और उन फिरकापस्त लोगों का मुकाबला करो जो देश के गरीब जनता को ठगने का काम कर रहे हैं। इस अवसर पर सेवादल के प्रदेश संगठक राजेश रस्तोगी के नेतृत्व में प्रदेष कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर राश्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्वाजंलि अर्पित की।
गोश्ठी के बाद सेवादल व कांगे्रस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेष कांगे्रस मुख्यालय से घण्टाघर तक राश्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्व0 लालबहादुर षास्त्री की याद में तिरंगा यात्रा निकाली गई। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने संचालन करते हुए कहा कि आज जो लोग दुर्भाग्य से सत्ता में हैं वह महान स्वतंत्रा सेनानियों के योगदान को नेस्तनाबूत करने का काम कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं उनके मंसूबों को कभी भी कामयाब नही होने देंगे।
इस अवसर पर स्व0 बी0 एस0 भाटिया स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र श्री संजय भाटिया, स्व0 लक्ष्मी शर्मा जी के पौत्र श्री अंकित शर्मा एवं स्व0 दुर्गा दास सहगल जी के पौत्र श्री साहिल सहगल को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गोदावरी थापली, याकुब सिद्विकी, अमरजीत सिंह, डा0 विजेन्द्र पाल सिंह, अनिल रावत, पूरन सिंह रावत, कमलेश रमन, नीनू सहगल, जगदीश धीमान, बाला शर्मा, अनूप कपूर, अषोक मिश्रा, नीरज त्यागी, संगा्रम सिंह पुण्डीर, अभिशेक भण्डारी, लतित बिश्ट, यशपाल चैहान, परिणीता बडोनी, ष्याम सिंह चैहान, जसवीर प्रधान, पीयूष गौड़, शोभा कन्याल, अवधेष पन्त, दिवाकर, चमाली, राजेन्द्र सिंह, मीना रावत, नरेशानन्द, षीला, दिवाकर चमोली, मंजू चैहान, सात्रिती थापा, राजकुमार यादव, लाखीराम विज्लवाण, मनमोहन शर्मा, राजपाल, इन्दू सिंह, लता सिंह, आशा, चम्पा, सुनीता, रूना, अल्का शर्मा, षीला श्रीवास्तव, चन्द्रप्रकाश, उधिमा, रिहाना परवीन, माला देवी, मीना,, माया, षोभा देवी, सुमन, अखलाक, सुनील, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *