महिलाओं की बदहाली के लिए कांग्रेस-भाजपा जिम्मेदार: आतिशी

उत्तराखंड में पढ़ी लिखी और जागरूक हैं महिलाएं,लेकिन सशक्त बनाने के बजाए सरकारों ने किया महिलाओं को कमजोर: आप

गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। आप की दिल्ली विधायक आतिशी आज उत्तराखंड के दौरे के तीसरे दिन देहरादून की रायपुर विधानसभा में महिला संवाद के लिए पहुंची। जहां पहुंचते ही उनका आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने यहां महिला संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं कि जब किसी महिला को घर से बाहर निकलना पडता है तो उसका काम दोगुना हो जाता है लेकिन इसके बावजूद भी उस महिला को घर के कामों से छुट्टी नहीं मिलती। महिलाओं को साल के 365 दिन तक काम करना पडता है। उन्होंने कहा कि महिलाओ की मेहनत से ही देश और समाज आगे चलता है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड बचपन से आ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा, यहां की महिलाएं पुरुषों से दो कदम आगे चलती हैं। यहां की महिलाएं बहुत मेहनती होती हैं।

*राज्य निर्माण में महिलाओं ने दी कुर्बानियां,आज राज्य बनने के 21साल बाद भी महिलाओं के हाल बदहाल*

उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण में यहां की मातृशक्ति का बहुत बडा योगदान रहा है। यहां की महिलाओ ने अपना घर बार,अपने बच्चों को छोडकर अलग राज्य के आंदोलन मे बढ चढकर भाग लिया और कई महिलाओं ने अपनी शहादतें तक इस प्रदेश के निर्माण के लिए दे दी । उन्होंने कहा कि इस राज्य को बने 21 साल हो गए लेकिन 21 सालों में आजतक महिलाओं को क्या मिला। जब राज्य बन रहा था तो यहां की महिलाएं आंदोलन में सबसे आगे खडी थीं ,उन्होंने अपनी जान की बाजी तक लगा दी । लेकिन सरकारें बनने के बाद इन महिलाओ को राज्य बनने के 21 साल बाद भी कांग्रेस बीजेपी ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज पूछ रही है कि वो वोट देती हैं और उनके वोट से नेता जीतते हैं कांग्रेस या फिर बीजेपी की सरकार बनती है लेकिन सरकार बनने के बावजूद भी उन महिलाओं और अन्य लोगों के जीवन पर कोई भी फर्क नहीं पडता है। आज महिलाओं के जीवन का सफर बिल्कुल नहीं बदला है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ परिवर्तन दिखता है तो वो ये कि छोटी गाडियों में घूमने वाले नेताओ की गाडियां बडी हो जाती हैं। छोटे छोटे घर बडे बडे घरो में तब्दील हो जाते हैं। वोट मांगने से पहले ऐसे नेताओं के सरकारी बैंकों मे खाते होते हैं लेकिन सरकार बनने के बाद इनके खाते स्विस बैंक में खुल जाते हैं। यही बदलाव दिखता है। आज मंहगाई के दौर में घर का खर्चा चलाना मुश्किल है। अगर किसी महीने कोई त्योहार आ जाए तो घर का बजट गडबडा जाता है। उन्होंने कहा कि घर का खर्च कैसे चलाना है यह दर्द सिर्फ महिलाएं ही जान सकती हैं। लेकिन इतनी सरकारे आज तक यहां आई और गई किसी ने भी महिलाओ के विकास के बारे मे नहीं सोचा। सरकारों ने मंहगाई बढाने के आलावा कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा, सिलेंडर,बिजली, पानी,आटा,दाल,रसोई गैस,स्कूल सबकुछ मंहगा हो चुका है। हमने कांग्रेस और बीजेपी को वोट दिया लेकिन इन दोनों दलों ने अपने विकास के सिवाय और कुछ नहीं सोचा है। लेकिन अगर जनता के लिए कोई कुछ सोचता है तो वो अरविंद केजरीवाल हैं।

*महिलाओं के बारे में अरविंद केजरीवाल की सोच,दिल्ली में महिलाओं को दी कई सुविधाएं*

उन्होंने कहा,अरविंद केजरीवाल सोचते हैं कि कैसे उनकी माताओं और बहनों की जिंदगी आसान हो। उन्होंने जनता से वादा किया है कि आप की सरकार बनते ही हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं और वादा करने से पहले उन्होंने दिल्ली में करके दिखाया है और दिल्ली की जनता यह बेहतर जानती है। सभी लोग अपने रिश्तेदारों से आप पार्टी की वास्तिविकता पूछ सकता है।

उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों का बुरा हाल इसलिए लोग प्राईवेट स्कूलों में अपने बच्चों को पढाने को मजबूर हैं। इसमें भी लोग बेटे को प्राथमिकता देते हैं और बेटी को सरकारी स्कूल में पढ़ाते हैं। जहां हर चीज का अभाव होता है। उन्हेांने कहा कि अगर ऐसी स्कूलों में हमारी बेटियां पढेंगी तो क्या होगा उनका भविष्य। ऐसे में बेटियां कैसी अपने पैरों पर खडी हो पाएंगी।

उन्होंने कहा,उत्तराखंड में आप की सरकार बनते ही सरकारी स्कूलों के हालात बेहतर होंगे। जैसे हाल सरकारी स्कूलों के उत्तराखंड मे हैं ठीक ऐसा ही हाल दिल्ली के सरकारी स्कूलों का भी था लेकिन आज दिल्ली के सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदली हुई है। वहां के बच्चे बडे बडे संस्थानों मे एडमिशन ले रहे हैं। इसलिए अबकी बार उत्तराखंड मे आप की सरकार को लाना है ताकि उत्तराखंड में बदलाव लाया जा सके।

*इसके बाद वो मंसूरी विधानसभा के गढ़ी कैंट पहुंची, महिला संवाद में लिया हिस्सा*

रायपुर विधानसभा से आतिशी मंसूरी विधानसभा के गढ़ी कैंट पहुंची आप विधायक आतिशी का कैंट में जोरदार स्वागत किया । यहां भी उन्होंने सैकडों एकत्रित महिलाओं को संबोधित किया ।

*कांग्रेस बीजेपी पर साधा जमकर निशाना,दोनों दलों ने प्रदेश को बर्बाद किया*

उन्होंने यहां कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ही दलों की सरकारों ने प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है। आज महिलाओं की बदहाली के लिए ये दोनों दल जिम्मेदार हैं जिन्होंने मंहगाई को बढा कर महिलाओ के घर का बजट बिगाड दिया है। आज महिलाओ को घर का खर्चा चलाने और पैसा खर्च करने से पहले कई मर्तबा सोचना पडता है। नेताओं को इन समस्याओं से कोई फर्क लनहीं पडता,उन्हें सिर्फ अपने विकास से मतलब है। आज भले ही किसी का विकास हुआ हो लेकिन उत्तराखंड की नारी की हालत 21 सालों पहले जैसी ही है।

*कार्यक्रम के दौरान बिजली जाने पर ली चुटकी,ऊर्जा प्रदेश में बिजली महंगी भी,कटौती भी*

उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान अचानक बिजली चली गई । उर्जा प्रदेश में बिजली जाना बडा इतेफाक है कि जो राज्य अन्य राज्यों को बिजली देता है उसी राज्य मे बिजली कटौती हो रही है। उन्होंने कहा कि एक तो बिजली का जाना और उपर से मंहगी बिजली मिलना बहुत बडा दुर्भाग्य है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आने के बाद यहां बिजली की कटौती तो दूर होगी ही साथ में,लोगो को 300 यूनिट बिजली मुफ्त भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिजली के बिल की बचत से महिलाओ को घर का खर्चा चलाने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि आज प्राईवेट स्कूल लोगों की मजबूरी बन चुके हैं क्योंकि सरकारी स्कूलों का प्रदेश मे बहुत बुरा हाल है। उन्होंने देहरादून के सहस्त्रधारा रोड स्थित सरकारी स्कूल के बारे में बताया कि शहर के बीचों बीच बने सरकारी स्कूल मे गई तो आंखों में आंसू आ गए कि चार कमरों के स्कूल में कैसे बच्चों को बिना सुविधाओ के पढ़ने को मजबूर होना पडता है। क्या इस दिन के लिए हमारी महिलाओं ने बलिदान दिया। स्वास्थय सेवाओं का यहां बुरा हाल है। यहां के सरकारी अस्पतालों में जीवन की गारंटी नहीं है। और मजबूरन लोगों को प्राईवेट अस्पताल में जाना पडता है। आज स्वास्थय सेवाओ के अभाव में अस्पताल नहीं जाती क्योंकि वो जानती है कि वो अगर अस्पताल जाएगी तो उसके घर का बजट खराब हो जाएगा। जबकि दिल्ली में अरविंद जी ने महिलाओ के लिए मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं। उन्हेांने वादा कि कि उत्तराखंड में सरकार बनते ही यहां भी हर शहर और गांवों में मोहल्ला क्लीनिको का निर्माण किया जाएगा।

*इसके बाद धर्मपुर विधानसभा में पहुंची आतिशी ने ,यहां भी महिला संवाद कार्यक्रम में लिया हिस्सा*

गढ़ी कैंट के बाद आप विधायक आतिशी धर्मपुर विधानसभा पहुंची जहां पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने यहा मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा, दिल्ली की तरह स्वास्थ्य व्यवस्था और स्कूल चाहिए तो सबको एकजुट होकर आप को सत्ता में लाना ही होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं ने प्रदेश निर्माण के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया लेकिन यहां की सरकरों ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। प्रदेश में आज लोग बिजली,पानी,महंगाई,शिक्षा,रोजगार जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन इन निकम्मी सरकारों ने प्रदेश की जनता के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली पर निशाना साधा और कहा कि बीजेपी की सरकार में ऐसी स्थिति हो गई है कि बीजेपी विधायक को अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठना पडा। इसका मतलब ये सरकार 5 साल तक खाली बैठी रही।

उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड को अरविंद केजरीवाल जैसे नेता की जरुरत है ,अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। यहां के नेताओं ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया । उन्होंने कहा कि आज महिलाओं की बदहाली के लिए उत्तराखंड के नेता जिम्मेदार हैं। आज दिल्ली में बिजली और पानी का बिल लाखों लोगों का जीरो आता है। उन्हेांने कहा कि अगर आप की सरकार उत्तराखंड मे बनेगी तो जनता को बिजली के बिल की चिंता नहीं करने पडेगी। इसके बाद उन्होंने महिलाओ के पंजीकरण किए और उन्हें अरविंद केजरीवाल की चौथी गांरटी के बारे में भी बताया । इसके बाद वो रोड शो में भी शामिल हुई जिसमे सैकडों लोगों ने आतिशी का जोरदार स्वागत करने के साथ अभिवादन किया।

आतिशी के तीन दिवसीय दौरे का आज आखिरी दिन था,जिसके बाद आतिशी दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *