गढ़वाल का विकास न्यूज, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष के रूप में प्रीतम सिंह ने आज विधानसभा में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद प्रीतम सिंह पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलने पहुंचे। उन्होंने विधानसभा चकराता की लखवाड़-व्यासी परियोजना के प्रभावितों के विस्थापन की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह से मुलाकात कर शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा और कांग्रेस नेता दीवान सिंह तोमर, गिरीश मौजूद रहे।