NH-74 घोटाला : कांग्रेस के इस नेता से SIT ने की पूछताछ

करीब 300 करोड़ का है ये घोटाला
देहरादून। उत्तराखंड में करीब 300 करोड़ के NH-74 घोटाले के जांच की आंच अब कांग्रेसी नेताओं तक पहुंच गयी है। मामले की जांच कर रही SIT की टीम ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से पूछताछ की। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष से पूछताछ के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है।
उत्तराखंड में करीब 300 करोड़ के NH-74 घोटाला वर्ष 2011 से 2013 के बीच हुआ था। इसमें हाईवे के लिए हुए जमीन अधिग्रहण के लिए लैंड यूज बदल दिया गया था। उत्तराखंड के चर्चित इस घोटाले की जांच की आंच अब कांग्रेसी नेताओं तक पहुंच गयी है। मामले की जांच कर रही SIT की टीम ने बुधवार को देहरादून में इस घोटाले के संबंध में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से पूछताछ की है। एसआईटी ने उपाध्याय से राज्य के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के नाम से खोले गए खातों के बारे में जानकारी मांगी है।
भारतीय स्टेट बैंक में खोले गए इन खातों में विधानसभा चुनाव के दौरान करोड़ों रुपए की राशि जमा की गई थी। इन खातों में जमा हुए करोड़ों रुपयों को एनएच-74 घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है। हाईवे के लिए हुए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की राशि इन खातों में जमा होना बताई जा रही है। किशोर उपाध्याय से एसआईटी की इस पूछताछ के बाद प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। एसआईटी की पूछताछ के बाद किशोर उपाध्याय ने कहा कि बैंक खातों के बारे में मुझसे एसआईटी अधिकारियों ने पूछा है। इन खातों की सारी जानकारी एसआईटी को दे दी गई है. खातों में हुआ लेन-देन पूर्णतय: वैध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *