देहरादून। एनएसयूआई के प्रदेश पदाधिकारियों पर अनुशासनहीनता को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष स्वाति नेगी व सचिन जलाल को एक साल के लिए पद से हटा दिया गया है। वहीं एनएसयूआई ने कुमाऊं मंडल की कार्यकारिणी भी घोषित कर दी है।एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने संगठन के कार्यक्रम में पदाधिकारियों की गैरहाजिरी को गंभीरता से लिया है। उन्होंने 28 अप्रैल को हुए एक कार्यक्रम में उपस्थित न रहने स्वाति नेगी व सचिन जलाल को एक साल के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटा दिया। प्रदेश अध्यक्ष भंडारी के अनुसार कार्यक्रम में उपस्थित न होने पर दोनों पदाधिकारियों को नोटिस देकर 10 दिन में जवाब मांगा गया था, लेकिन दोनों पदाधिकारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके चलते शीर्ष नेतृत्व के र्चचा के बाद दोनों पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। स्वाति नेगी व सचिन जलाल अब एक सदस्य के रूप में कार्य करेंगे। वहीं दूसरी ओर एनएसयूआई प्रदेशाध्यक्ष ने कुमाऊं विविद्यालय की कार्यकारिणी घोषित कर दी है जिसमें सुमित लोहनी को अध्यक्ष, नीरज कनियाल, राहुल लुंठी, नितिन जाटव व सुनील सिंह कठैत को उपाध्यक्ष, गोविन्द चंदोला, भावना बनोला, संजय जोशी, नरेन्द्र चौहान को महासचिव, सुरेन्द्र कोहली, अकांक्षा सुयाल व कविता परिहार को सचिव बनाया गया है।