ONGC मुख्यालय देहरादून से नहीं होगा शिफ्ट : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि ओएनजीसी का मुख्यालय देहरादून से शिफ्ट नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने ओएनजीसी मुख्यालय के दिल्ली शिफ्ट होने सम्बंधी खबरों पर मंगलवार को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धम्रेद्र प्रधान से दूरभाष पर वार्ता की। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने मुख्यमंत्री को बताया कि ओएनजीसी मुख्यालय को दिल्ली शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि ओएनजीसी के परमानेंट अकाउंट नंबर को भी उत्तराखंड से दिल्ली शिफ्ट नहीं किया जाएगा। धम्रेद्र प्रधान ने कहा कि ओएनजीसी का उत्तराखण्ड से पुराना और मजबूत सम्बंध है। ओएनजीसी और उत्तराखंड दोनों ही एक दूसरे के हितों के पूरक हैं। इस प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी जिससे उत्तराखंड को कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हानि होती हो। दरअसल ओएनजीसी के अधिकारियों ने मुख्य आयकर आयुक्त उत्तराखंड को पत्र लिखकर ओएनजीसी का परमानेंट अकाउंट नंबर (पेन) दिल्ली शिफ्ट किए जाने का अनुरोध किया था। यदि ऐसा होता है तो उत्तराखंड से करीब 8000 करोड़ का आयकर भी दिल्ली शिफ्ट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *