पुष्कर ही होंगे उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री

11 मार्च, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव हार जाने के बाद प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इन्ही अटकलों के बीच जो खबर सामने आ रही है, उस पर यदि विश्वास किया जाए तो पुष्कर ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। इस बात की सहमति BJP हाई कमान ने भी दे दी है।

उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है, लेकिन पार्टी कार्य कर्ताओं को साथ लेकर BJP को सत्ता तक पहुंचाने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद चुनाव हार गये। CM धामी के चुनाव हारने के बाद अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस बात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। इन्ही चर्चाओं के बीच जो खबर सामने आ रही है, उस पर यदि विश्वास किया जाए तो BJP हाई कमान ने एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी में ही विश्‍वास जताने का मन बना लिया है। धामी को ही राज्‍य की कुर्सी सौंपने की पूरी तैयारी हो चुकी है।

हालांकि कुछ विधायकों का इसका विरोध करने व बाहर से कुछ नाम CM की दौड़ में होने की बात सामने आ रही है लेकिन हार की आशंकाओं के द्वार से भाजपा को बड़ी जीत दिलाने के सफर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कड़ी मेहनत की थी। उनके द्वारा न केवल खूब पसीना बहाया गया, अपितु उनके द्वारा आफिस में बैठने के बजाय पूरे प्रदेश में लगातार दौरे तक किये गये थे। अपने कुछ महीनों के सफर में धामी के द्वारा लोगों के मन में भाजपा के लिए विश्वास तक जगाया।

इधर एक विधायक ने तो पार्टी द्वारा पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर अपनी सीट तक छोड़ने की बात कहीं है। उधर सूत्रों का कहना है कि पार्टी हाईकमान ने हर तरह के पहलुओं को देखने के बाद मन बना लिया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनकी मेहनत व कुरबानी का इनाम आने वाले दिनों में मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *