राजीव महर्षि ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर किया शोक व्यक्त

देहरादून, गढ़वाल का विकास डॉट कॉम। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने न केवल पूरी दुनिया में भारत के मान को बढ़ाया, अपितु भारत की अर्थव्यवस्था को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम भी किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री के रूप में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी स्कीम देश में लागू कर ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता बनाया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन ने हम सभी को ह्रदय को गहरी पीड़ा पहुंचाई है। उनका जाना राष्ट्र के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *