देहरादून, (गढ़वाल का विकास न्यूज)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण हेतु भक्तों द्वारा निरंतर धनराशि देकर सहयोग किया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने आज एकत्रित धनराशि के चेक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देहरादून कार्यालय” केशव कुंज” पर प्रदेश व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र मित्तल को सौंपते हुए कहा की महानगर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस कार्य में जी जान से जुटा है।
कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों के सहयोग से निर्मित होने वाले भव्य राम मंदिर से देश में तीर्थाटन एवं पर्यटन बढ़ना तय है सैकड़ों वर्षो से लंबित इस पुनीत कार्य के पूर्ण होने को लेकर देशवासियों में अभूतपूर्व उत्साह हैं।
भट्ट ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर प्रातः 9 महानगर कार्यालय पर झंडारोहण कार्यक्रम किया जाना है सभी महानगर कार्यकर्ता कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश सह व्यवस्था प्रमुख नीरज मित्तल भाजपा महानगर महामंत्री रतन चौहान भी उपस्थित रहे।