
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के भतीजे किरणजीत सिंह थे, जबकि अध्यक्षता राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विकास गर्ग ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमूर्ति राजेश टंडन, शहीद चित्रेश बिष्ट के पिता सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मधु थापा नरेंद्र मोदी सेना सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा आदि मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि किरणजीत सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में जहां मीडिया की उपयोगिता, महत्त्व एवं भूमिका बढ़ती जा रही है, वहीं मीडिया के दुरूपयोग में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा आज जिस तरह से मीडिया की स्वतंत्रता पर खतरा मंडरा रहा है, वह भी चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी समाज, सरकार, वर्ग, संस्था, समूह व्यक्ति मीडिया की उपेक्षा कर आगे नहीं बढ़ सकता है। आज के जीवन में मीडिया आम जनमानस के जीवन की एक अपरिहार्य आवश्यकता बन गया है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष विकास गर्ग ने कहा लोकतांत्रिक देशों में विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के क्रियाकलापों पर नजर रखने के लिये मीडिया को ‘‘चौथे स्तंभ’’ के रूप में जाना जाता है। 18वीं शताब्दी के बाद से, खासकर अमेरिकी स्वतंत्रता आंदोलन और फ्राँसीसी क्रांति के समय से जनता तक पहुँचने और उसे जागरूक कर सक्षम बनाने में मीडिया ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
विशिष्ट अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति राजेश टंडन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मौजूदा परिदृश्य में मीडिया की उपयोगिता बढ़ गयी है। समाज को जागरूक करने में मीडिया अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है। कार्यक्रम में शहीद चित्रेश बिष्ट के पिता सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मधु थापा,नरेश गुप्ता, कमल बंसल, नरेश मनोचा,अनिल मनोचा आदि ने अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से 51 सम्मानित लोगों को पत्रकारिता, समाज सेवा, शिक्षा, चिकित्सा में प्रमुख रूप से भूमिका निभाने पर सम्मानित किया गया।
जिसमे दीपक कुमार पत्रकार मसूरी, मुमताज आलम खान पत्रकार हरिद्वार, दीपक सलवान पत्रकार, मंजीत अरोड़ा पत्रकार, विकास बेनवाल समाजसेवी,अजय कौशिक समाज सेवी, विनीत गुप्ता पत्रकार,अनिल मनोचा पत्रकार, जीआर शर्मा पत्रकार, नरेश गुप्ता पत्रकार, अवनीश शर्मा पत्रकार, अमित साहनी समाज सेवी, कमल बंसल समाजसेवी, सुनिल वर्मा पत्रकार, सुमित गर्ग समाजसेवी, नरेश मनोचा पत्रकार, संजय कमोठी पत्रकार, बिपिन नोटियाल पत्रकार, केशव कुमार पचोरी (सागर) समाज सेवी,महेश नारायण समाज सेवी,समाजसेवी, सुरेश चंद बलूनी कोतवाली प्रभारी सोनप्रयाग जनपद, अकील अहमद पत्रकार, डॉक्टर पूनम रावत, प्रेम सिंह नेगी राज्य आंदोलनकारी, नरेश रावत पार्षद भाजपा, प्रमोद मंद्रवाल समाजसेवी, सलीम रजा पत्रकार, अनूप रौतेला वन विभाग, देवी राम सेमवाल पत्रकार आदि शामिल थे।